कांगड़ा/आशीष शर्मा : शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचे। उन्होंने लांस नायक के परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। इस दौरान परिजनों को सांत्वना देते हुए राज्यपाल ने कहा, विवेक कुमार जैसे वीर सपूत की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। चीफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की सुरक्षा में तैनात रहे वीर बेटे विवेक को हमेशा याद रखा जाएगा।
राज्यपाल ने शहीद विवेक कुमार के पिता रमेश चंदए माता आशा देवीए पत्नी प्रियंका को ढांढ़स बंधाया। बता दें कि शहीद विवेक कुमार जयसिंहपुर उपमंडल के अप्पर ठेहडू गांव से संबंध रखते हैं। 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य सैन्य अफसरों के साथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस दौरान उनके साथ डीसी निपुण जिंदल, एसपी खुशाल शर्मा भी मौजूद रहे।