कांगड़ा, 09 दिसंबर : हिमाचल का बेटा लांस नायक विवेक कुमार भी तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter crash) में शहीद हुआ है। इसके बाद पूरे हिमाचल (Himachal) में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार को सेना के जवान जब परिवार से डीएनए (DNA) के सैंपल लेने पहुंचे तो पत्नी सहित माता-पिता को एक पल के लिए लगा कि शाहदत की खबर सही नहीं थी मगर पल भर में ही सब कुछ साफ हो गया।
वहीं, पत्नी को जब यह समाचार मिला तो एक पल के लिए दुनिया ही खत्म हो गई हो। दो महीने का बेटा इस पूरे घटनाक्रम से बेखबर है।2020 में विवेक की शादी हुई थी, 2 माह पहले सितंबर में बेटे के पिता बने थे।
परिवार के अनुसार विवेक की तमन्ना थी कि वह अपने बेटे का पहला जन्मदिन (First Birthday) धूमधाम से मनाएंगे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे में सभी मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए हैं, लिहाजा शवों की शिनाख्त (Identification) नहीं हो पा रही है। लिहाजा परिवार से डीएनए (DNA) सैंपल लिए जा रहे है। सेना के जवानों ने डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए। डीएनए सैंपल लेने के बाद ये जवान दिल्ली वापस लौट गए है। डीएनए मैच होने के बाद लांस नायक विवेक कुमार की पार्थिव देह कांगड़ा लाया जएगा।
बता दे कि पेरा कमांडो विवेक कांगड़ा (Kangra) जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के कोसरी इलाके के अपर ठेहडू गांव के रहने वाले थे। विवेक कुमार 2012 में जैक राइफल में भर्ती हुए थे। इसके बाद में वह पैरा कमांडो के रूप में सेवाएं दे रहे थे। शहीद विवेक सीडीएस(CDS) बिपिन कुमार के पीएसओ थे।