नाहन, 6 दिसंबर: सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पांवटा साहिब के अनिल सैनी को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है। ये नियुक्ति जिला उपाध्यक्ष के पद पर तत्काल प्रभाव से लागू हुई हैै। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर की है कि वो अपना नव दायित्व निष्ठा एवं लगन से निभाएंगे।
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अनिल सैनी की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि भाजपा के नव जिला उपाध्यक्ष पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले हैं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की गुड बुक्स में भी शामिल हैं।