ऊना, 24 नवंबर : बसदेहड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी पुलिस को देख पूरे फ़िल्मी स्टाइल में दो मंजिला छत से कूद गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आ गई और पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
ऊना पुलिस ने बसदेहड़ा में दो युवकों को चिट्टे संग काबू किया है। आरोपियों की पहचान विशाल चंदेल निवासी मैहतपुर व जतिंद्र कुमार निवासी बसदेहड़ा के रूप में हुई है। लेकिन भागते हुए दोनों युवकों ने दो मंजिला छत से छलांग लगा दी, जिसमें दोनों युवकों की टांग फैक्चर हो गई। दोनों आरोपियों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि ऊना पुलिस बसदेहड़ा में गश्त पर थी।
इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस पार्टी को देख कर मोटर साईकल सहित भागने की कोशिश करने लगा। भागते हुए युवक बाइक खड़ी कर दो मंजिला छत्त पर चढ़ गए और पुलिस से बचने के लिए दो मंजिला छत से छलांग लगा दी। जिसमें दोनों युवकों की टांगे फैक्चर हो गई और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली, तो युवकों के पास से 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में विशाल चंदेल व जतिंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर पुलिस की देखरेख में उपचार जारी है। हादसे में विशाल चंदेल की दोनों टांगे व जतिंद्र कुमार की एक टांग फ्रैक्चर हुई है।
डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में बसदेहड़ा में दो युवकों को काबू किया है। इस दौरान भागते हुए दोनों ने छत से छलांग लगा दी, जिसमें घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है।