कुल्लू, 20 नवंबर : पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति मिस्त्री का काम करता है और वह खोखन के क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रहता है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति की पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो उसके पास 1 किलो 534 ग्राम चरस बरामद की है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस दौरान कुल्लू, रामशिला, त्राम्बली, पुईद, बांदल, चनसारी आदि क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान यह व्यक्ति चरस के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति खोखन एरिया में किराए के मकान में रहता है।