ऊना, 17 नवंबर : पुलिस थाना बंगाणा के तहत बडूही में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी डीहर, तलमेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शेर सिंह निवासी डीहर बाइक पर सवार होकर बडूही की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन शेर सिंह को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वाहनों की आवाज सुन स्थानीय लोग एकत्रित हुए, तो पाया कि शेर सिंह सड़क पर गिरा पड़ा था, जो कि मृत अवस्था में था।
डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।