सुंदरनगर, 17 नवंबर : बुधवार सुबह यहां बीएसएल कालोनी-जंगम बाग मार्ग पर एक जंगली सूअर के हमले में 57 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। जहां दोपहर को उसके क्षतिग्रस्त हुए मुंह व जबड़े का ऑपरेशन किया गया है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र पाल निवासी सकराह ग्राम पंचायत चांबी सुबह करीब 9 बजे घर से बाजार के लिए निकला था। जब वह बीएसएल कालोनी-जंगम मार्ग पर राधा स्वामी भवन के निकट पहुंचा को एक भारी भरकम सूअर ने अचानक उसपर पीछे से हमला कर दिया।
इस हमले में महेंद्र पाल जमीन पर गिर गया। जिसके बाद सुअर से अपने नुकीले दांतों से उसके मुंह पर जबड़े पर ताबड़तोड़ हमले किये। इस घटना में महेंद्र पाल का मुंह व जबड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
बुधवार दोपहर को उसका मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया है। सूचना मिलने पर उप वन राजिक वीरेंद्र ठाकुर ने मौका का दौरा किया और विभाग को इस हादसे के बारे में रिपोर्ट सौंपी है। इधर, वन मंडल अधिकारी सुकेत सुभाष पराशर ने बताया प्रभावित को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की राशि भेंट की गई है।