ऊना, 10 नवंबर : उपमंडल गगरेट के तहत घनारी के 44 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी ब्रहापुर तहसील घनारी के रूप में हुई है। जो कि अंब के गांव कुठेड़ा खैरला में बिजली विभाग कार्यालय में बतौर होम गार्ड सेवाएं दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सतीश कुमार मंगलवार को एक दिन के अवकाश पर घर आया हुआ था। तबीयत बिगडऩे के चलते सतीश को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौत के कारणों को पता किया जा रहा है।
उधर आईएसबीटी ऊना में 49 वर्षीय महिला की गिरने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हरविंदर कौर पत्नी स्वर्गीय स्वर्ण सिंह निवासी अटी तहसील फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जानकारी के मुताबिक हरविंद्र कौर बुधवार दोपहर आईएसबीटी ऊना में थी।
इसी दौरान महिला का पैर डिवाइडर से टकराया गया और नीचे गिर गई। हादसे में घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।