कांगड़ा/ आशीष शर्मा : रसैहड पंचायत के उथडा गांव में दीवाली की रात दो गोशालाएं अचानक आग लगने से जल कर राख हो गई। जानकारी के अनुसार इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वीरवार रात करीब दस बजे किशन चंद, ललित ओर संसार चंद जिनकी गोशाला सांझी है। गोशालाओं में हजारों रुपए का चारा, 15 क्विंटल गेहूं, दस क्विंटल धान, तूड़ी, सूखा घास था जो तबाह हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों गोशालाओं में करीब बीस भेड़ें बंधी हुई थी। जिन्हें गांव वालों ने सही सलामत निकाल लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। रात दस बजे के करीब लोगों ने गोशालाओं में धुआं उड़ता देखा तो समीप के घरों के लोग आ पहुंचे, लेकिन सूखे चारे ने आग इतनी पकड़ ली थी कि काबू करना मुश्किल हो गया।
पंचायत प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि अग्निशमन विभाग धर्मशाला को भी सूचित किया गया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इस संबंध में योल पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई है।