बिलासपुर, 04 नवंबर: दीपावली के उपलक्ष्य पर माता के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। जानकरी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे उतर गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस टेंपो में बच्चों सहित लगभग 30 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। जबकि अन्य को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों की सहायता से श्रद्धालुओं को समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल पहुंचाया गया है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य को अमलीजामा पहनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नालागढ़ के समीप वर्ती गांव बनी से श्रद्धालु दीपावली के उपलक्ष्य पर माताजी के दर्शन करने के लिए आए थे, जब वापस जा रहे थे तो श्री नैना देवी से कुछ ही दूरी पर ग्लुआ के नजदीक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिस कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।