संगड़ाह,3 नवंबर: सिरमौर के राजगढ़- हब्बन मार्ग पर बीती रात एक टिप्पर (एचपी 16 ए 2791) के खाई में गिर जाने से चालक बेद प्रकाश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा नेरी कोटली के समीप एक लिंक रोड सनोथ पर हुआ है, जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक वेद प्रकाश इसी क्षेत्र का रहने वाला था। ये हादसा देर रात पेश आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बता दे कि राजगढ़ उपमंडल में 29 अक्टूबर को हुए एक सड़क हादसे का पता तीन दिन तक नहीं लगा था। इसकी खबर पुलिस को एक नवंबर को मिली।