मंडी, 2 नवंबर: पोस्टल वोट की मतगणना से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत का जश्न शुरू हो चुका था। हालांकि, 9300 मतों की गिनती बाकी थी, लेकिन हर कोई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत मान चुका था। कांग्रेस की तुलना में भाजपा प्रत्याशी ने 1276 वोट बैलेट में अधिक प्राप्त किए। इसके बाद भाजपा का आंकड़ा 3,62,075 हुआ। मत प्रतिशतता 48.14 रही।
वहीं, प्रतिभा सिंह को 3915 पोस्टल वोट हासिल हुए। कुल 3,69,565 वोट प्राप्त किए। प्रतिशतता 49.14 रही। यानि, जीत का अंतर मात्र एक प्रतिशत था। पोस्टल बैलेट में 39 वोट अंबिका श्याम ने प्राप्त किए, मुंशी राम ठाकुर को 51 वोट प्राप्त हुए। अनिल कुमार ने 40 वोट प्राप्त किए तो सुभाष ने 29 वोट प्राप्त किए। वहीं नोटा को भी पोस्टल वोट में 35 वोट प्राप्त हुए।
कुल 7,52,071 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। हालांकि, वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या लाखों में थी, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों ने एक बात शुरू से ही कही थी कि जीत का अंतर 5 से 10 हजार के बीच ही होगा, जो सटीक साबित हुई।