रिकांगपिओ, 2 नवंबर : किन्नौर विधानसभा से कुल 31502 मतदान हुआ। जिस में भाजपा के खुशाल ठाकुर को 12566 मत मिले जबकि कांग्रेस के प्रतिभा सिंह को 17543 मत मिले। प्रतिभा सिंह को किन्नौर से 4977 मत की बढ़त मिली। इंसी तरह नोटा में 1006 मत पड़े। मंडी संसदीय क्षेत्र से अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो किन्नौर से अंबिका श्याम को 217, मुनीश राम ठाकुर को 55, अनिल कुमार को 51, सुभाष मोहन सेठी को 64 मत पड़े।
किन्नौर कांग्रेस उमेश नेगी ने कहा कि जिला में पूर्व वीरभद्र सिंह के किए विकासात्मक कार्य को देख एक सच्ची श्रदांजलि है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी व बढ़ते पेट्रोल, डीज़ल के दाम से आम आदमी वोट के माध्यम से दिखा दिया।