शिमला, 02 नवम्बर : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार सुबह से मतों की गिनती जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर विभिन्न दलों के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी है। इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने भाजपा उम्मीदवार पर लगभग सात हजार मतों की बढ़त बना ली है। प्रतिभा सिंह दिवंगत कांग्रेस दिग्गज वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रतिभा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर से 6993 मतों से आगे चल रही हैं। 663450 मतों की गिनती में से प्रतिभा सिंह को 325977 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर को 318984 मत हासिल किए हैं। 11846 मत नोटा के पक्ष में रहे हैं।
इस सीट पर 30 अक्तूबर को हुए मतदान में 57.73 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं। वर्ष 2017 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर चार लाख पांच हजार के मतों से जीत दर्ज की थी।