शिमला, 02 नवंबर : जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना का कार्य जारी है। मतगणना का 15वां राउंड समाप्त हो चुका है तथा कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा पर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार रोहित ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चेतन बरागटा से 256 मतों से आगे चल रहे हैं।
36989 मतों की गिनती में रोहित ठाकुर को 17512 मत मिले हैं, जबकि चेतन बरागटा 17256 मत हासिल कर पाए हैं। भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक 2028 मत लेकर तीसरे और निर्दलीय सुमन कदम मात्र 99 मत लेकर चोेैथे स्थान पर है। 94 मत नोटा के पक्ष में गए हैं।