ऊना, 31 अक्टूबर : उपमंडल गगरेट के तहत गांव बढ़ेडा राजपूतां में एक आठ वर्षीय बच्ची की ट्राले की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बड़ेडा राजपूतां में रविवार दोपहर के समय एक छोटी सी लड़की सड़क को पार करके वर्षा शालिका की तरफ जा रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी गगरेट की तरफ से ऊना की ओर जा रही थी।
इसी दौरान गाड़ी ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी और सड़क से दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची के मुंह और सिर से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा तुंरन्त उसे इलाज़ के लिए सिविल हॉस्पिटल गगरेट ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की पहचान रिद्धिमा पुत्री विक्रम सिंह गांव बढ़ेडा राजपूतां ज़िला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी (PB 08-TC0501) के चालक अभिषेक कुमार पुत्र उत्तम चन्द गांव ढसौली तहसील ज्वाली ज़िला कांगड़ा के खिलाफ तेज रफ्तारी, लापरवाही से वाहन चलाना आदि धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।