नाहन,28 अक्तूबर: पुलिस कल्याण सप्ताह के तहत मानव अधिकार व पुलिस व्यवहार विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरेक चैकी से न्यूनतम एक कर्मचारी को इसमें हिस्सा लेना अनिवार्य रखा गया था। इस प्रतियोगिता में महिला आरक्षी गुरप्रीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि उप निरीक्षक विद्या सागर नेगी व महिला आरक्षी सुनीता को संयुक्त तौर पर द्वितीय स्थान हासिल हुआ। तृतीय स्थान महिला आरक्षी नीलम ने हासिल किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक कमेटी में बाल कल्याण कमेटी के चेयरमैन व अधिवक्ता अभय कांत अग्रवाल व एडवोकेट अमित अत्री के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा भी शामिल थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों को मानव अधिकार व व्यवहार को लेकर सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का पब्लिक से व्यवहार सौम्य होना चाहिए।