शिमला, 27 अक्तूबर : चंडीगढ़ से सैकंड हैंड कार खरीदकर कोटखाई अपने घर जा रहे दो युवक राजधानी में हादसे का शिकार हो गए। शहर के आरटीओ स्टेशन के पास कार सड़क से फिसलकर निजी होटल के प्रांगण में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल है।
मृतक की पहचान अनुज किमटा (42) तथा घायल की संदीप कुमार (42) के रूप में हुई है और ये दोनों कोटखाई के क्याल और चमैेण गांव के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5ः15 बजे आरटीओ कार्यालय के समीप होटल ब्लॉसम के पास हुआ। सड़क से गिरकर कार होटल के प्रांगण में जा चहुंची। गाड़ी गिरने की आवाज सुनने के बाद होटल स्टाफ बाहर निकला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। चालक अनुज किमटा की गाड़ी में ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। डीएसपी हैडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।