नाहन, 25 अक्तूबर : श्री साईं अस्पताल चरणबद्ध तरीके से सुविधाओं को अपग्रेड करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी के तहत अब अस्पताल में हर तरह के अल्ट्रासाउंड की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बतौर रेडियोलाॅजिस्ट सेवाएं देने वाले डाॅ. मनोज के कपूर ने श्री साईं अस्पताल को ज्वाइन कर लिया है।
बता दें कि डाॅ. कपूर ने सोलन अस्पताल में लंबे अरसे तक सेवाएं दी हैं। 22 साल का तजुर्बा रखने वाले डाॅ. कपूर ने बेहतरीन तरीके से थ्री डी व फाॅर डी अल्ट्रासाउंड के बाद कलर डाॅप्लर व गर्भवती महिलाओं के लिए लैवल टू तक की सुविधा मुहैया करवानी शुरू कर दी है। श्री साईं अस्पताल के निदेशक डाॅ. दिनेश बेदी पहले सप्ताह में दो बार अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए उपलब्ध रहते थे। लिहाजा, कई बार मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था, मगर अब ये परेशानी दूर कर दी गई है।
खास बात ये भी है कि श्री साईं अस्पताल ने नियमित रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती के बाद अल्ट्रासाउंड की दरों में कटौती करने का फैसला भी लिया है। अब 650 की बजाय 400 रुपए में पूरे पेट का अल्ट्रासाउंड करवाया जा सकेगा। निदेशक डाॅ. दिनेश बेदी ने कहा कि इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से की स्कैनिंग के लिए 25 प्रतिशत छूट रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छूट की सुविधा 15 नवंबर 2021 तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 70181-03200 पर पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि डाॅ. मनोज कपूर रिजन के एक बेहतरीन रेडियोलाॅजिस्ट हैं। ये अच्छी बात है कि अब शहर को भी उनकी सेवाएं हासिल हुई हैं।