नाहन, 24 अक्तूबर : रविवार दोपहर के बाद अचानक ही मौसम ने करवट ली थी। मूसलाधार बारिश के बाद शाम 4 बजे के आस-पास अंधेरा छा गया, सड़कें वीरान हो गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इस बार करवा चौथ के व्रत पर चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पाएंगे लेकिन 7 बजे के आस-पास मौसम साफ होना शुरू हो गया।
इस बात की कल्पना कम ही की जा रही थी कि करवाचौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार हो पाएंगे लेकिन मौसम के मिजाज बदल गए। समय पर ही अपनी दिशा से चंद्रमा देवता प्रकट हो गए। इससे सारी महिलाओं के चेहरे पर सुकून मिल गया।
हालांकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में चांद के दीदार न होने की खबरें भी आ रही हैं लेकिन नाहन में चंद्रमा ने व्रतधारी महिलाओं की मनोकामना को पूर्ण कर दिया। महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोल लिया। गौरतलब है कि मौसम साफ होने के बाद शहर की चारों दिशाओं का नजारा भी मनमोहक था।
उल्लेखनीय है कि शहर के एक हिस्से से हरियाणा के मैदानी इलाकों की चमचमाती लाइटें भी मनमोहक नजारा पेश करते हैं।