रिकांगपिओ, 18 अक्तूबर : हर बार चुनाव में भाजपा ने जाति, धर्म व क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांगा है। अब भाजपा विकास के नाम पर जनता से वोट मांग नहीं सकती, क्योंकि उनके कार्यकाल में विकास भी नहीं हुआ। भाजपा ने एक एक्स सर्विसमैन को टिकट दिया है, जिसमें उनके बलिदान की बात कर वोट मांग रहे है, जोकि शर्म की बात है। यह बात पूर्व सांसद एवं वर्तमान लोक सभा प्रत्याक्षी रानी प्रतिभा सिंह ने रिकांगपिओ में पत्रकारवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जिन सैनिकों की सेवाएं देश के प्रति रहे,हम भी उन सैनिकों का आदर करते हैं, सम्मान करते हैं। उन सैनिकों ने समर्पित होकर देश को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में बहुत से नोजवानो की सेना में नियुक्ति हुई थी, जिनमे से कई सैनिक शहीद भी हुए। मगर कांग्रेस ने कभी सैनिकों के बलिदान की बात चुनाव में वोट मांगने के लिए नहीं किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश व जिला किन्नौर में विकास के कई आयाम स्थापित किए है चाहे व शिक्षा के क्षेत्र में हो या युवाओं को रोजगार देने की बात हो।
जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को नोतोड़ व टीडी का हक देने का काम कांग्रेस की सरकार ने की। उन्होंने कहा कि चुनावो के दौरान भाजपा के ऐसे सभी जूठे पैतरों को जनता बखूबी जान चुकी है। जनता उन के झूठे झांसों मे नही आने वाली है। कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएगी।
इस दौरान उनके साथ किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, किन्नौर कांग्रेस प्रभारी कहर सिंह खाची, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ सूर्य बोरिस, डायरेक्टर को ऑपरेटिव सोसाइटी प्रितम्बर दास सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।