शिमला, 13 अक्टूबर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा को तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा कार्यालय सचिव प्यार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चेतन बरागटा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
दरअसल भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज चेतन बरागटा जुब्बल कोटखाई से पार्टी उम्मीदवार नीलम सरैइक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। चेतन बरागटा पिछले तीन महीनों से भाजपा उम्मीदवार के रूप में हल्के में जनसंपर्क चला रहे थे।
लेकिन भाजपा आलाकमान ने उन्हें टिकट नहीं दी। पार्टी के संविधान के मुताबिक भाजपा नेताओं को अपने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं देता।