कांगड़ा,आशीष शर्मा : जनपद में सर्पदंश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक को चार दिन पहले जहरीले सांप ने काट लिया था, लेकिन ज्यादा ध्यान न देते हुए पीड़ित व्यक्ति को मंदिर में उपचार के लिए ले जाया जाता रहा था।
रविवार की रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल रैहन लाया गया इसके बाद उसे नूरपुर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (45) फतेहपुर पंचायत के मनोह सिहाल के रूप में हुई है।
हैड कांस्टेबल पुलिस चौकी रैहन अजय धीमान ने बताया पुलिस चौकी को नूरपुर थाना से फोन पर सूचना मिली थी। पुलिस ने सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।