संगड़ाह,11 अक्तूबर : उपमंडल राजगढ़ में रविवार मध्य रात्रि करीब 1: 30 बजे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमे दो व्यक्तियो की मौके पर मौत हो गई है, एक अन्य घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार पिकअप (HP16- 4084) छड़ील नजदीक जघेड़(कांगू की जुबड़ी) के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अनिल (20) राजेश ग्राम रेडी गुसान तहसील राजगढ़ व रिशु (32) पुत्र बलवन्त ग्राम टिक्करी (राजगढ़) के रूप में हुई है।हादसे में सुनील (20) निवासी ग्राम रेडी गुसान घायल हुआ है। घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया है। घायल हुआ युवक हादसे में मृतक युवक का सगा भाई है।
पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने पिकअप हादसे में दो युवकों के मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके पश्चात शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।