शिमला, 09 अक्टूबर : सूबे की मंडी लोकसभा सहित अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीटों में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने 20 स्टार प्रचारकों (Preachers) की सूची जारी की। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल नहीं आएंगे।
सूची में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur) सहित राज्य के प्रमुख नेताओं (key leaders)के नाम शामिल हैं।
राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री अरुण सिंह (National BJP General Secretary Arun Singh) द्वारा जारी भाजपा स्टार प्रचारकों (BJP star campaigners) की सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री मंत्री सुरेश भारद्वाज, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल शामिल है।