मंडी,09 अक्तूबर : जिला के पधर उपमंडल के द्रंग की पाली पंचायत के मसेरन गांव में सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी द्वार फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने पति और परिवर के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाया। इस बारे में पधर पुलिस ने मृतक महिला के भाई प्रकाश चंद की शिकायत पर 498, 306 आइसीपीसी के तहत मामला दर्ज कर मृतक महिला के पति, जेठ, जेठानी और ननद को हिरासत में ले लिया है। महिला के पा से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमे परिवार पर आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में पुलिस अब हैंड राइटिंग का मिलान कर तफ्तीश करेगी।
सुसाइड नोट महिला द्वारा खुद लिखा गया है या कोई रहस्य है। इस बात को खंगाला जाएगा। इस घटना से शनिवार को पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छाया रहा। मृतक महिला की भाभी उर्मिला देवी ने बताया कि उसकी ननद (मृतका) के साथ उसके परिवार के लोगों के द्वारा सही व्यवहार नहीं किया जाता था। उसे घर से निका दिया गया था और वो पास की गौशाला में बीते 4-5 वर्षों से अपना जीवन यापन बड़ी कठिनाई में करने को मजबूर थ। उन्होंने जब उससे बात कि तो वह बताती थी कि उसके घर वाले उसे जादू टोना करने वाली कहकर दुत्कार देते थे। उर्मिला ने बताया कि मृतका ने उसे परिवार के लोगों के द्वारा जान के खतरे के बारे में भी कहा था।
वहीं मामले को लेकर फोरेंसिक टम भी घटनास्थल पर मौके के लिए पहुंची। महिला ने आत्महत्या की है या मामला हत्या का है। इसके लिए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कर मायका पक्ष को सौंपा गया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मृतक महिला का शव पेड़ पर लटका पाया गया। मृतका ने बीते पांच अक्टूबर को पुलिस थाना में पति के खिलाफ 498 का पर्चा भरा था। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले में छानबीन जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार द्रंग के मसेरन गांव की पचास वर्षीय शीतला देवी का शव गौशाला के समीप पेड़ में लटका पाया गया। मृतक महिला ने बीते पांच अक्टूबर को ही पति और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा प्रताड़ना को लेकर 48 का पर्च पुलिस थाना में दिया था। इससे पहले मृतका पंचायत में भी घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा चुकी थी। जिसकी जांच सीडीपीओ कुन्नू द्वारा की जा रही थी।