शिमला, 8 अक्तूबर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उप चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और कन्हैया कुमार स्टार प्रचारक होंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार का नाम नहीं है।
एआईसीसी महासचिव के.सी.वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा,प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, राज बब्बर, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, नवजोत सिंह सिद्धू, संजय दत्त, ठाकुर कौल सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जर्नल धर्मवीर सिंह राणा, कन्हैया कुमार और विक्रमादित्य सिंह को शामिल किया गया है।