हमीरपुर, 08 अक्टूबर : बाल आश्रम सुजानपुर से भागे 3 लड़कों में से दो लड़के हमीरपुर पुलिस ने रिकवर कर लिए हैं, जबकि एक लड़का अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। बाल आश्रम सुजानपुर से बीते माह की 28 तारीख को तीन लड़के बाल आश्रम में कैमरों के होने के बावजूद खिड़की तोड़कर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह टीमें बनाकर अपने पुलिस कर्मियों को भेजा था। जिसके बाद तीन में से दो को पुलिस ने रिकवर कर लिया, जबकि एक लड़के की तलाश में पुलिस अभी भी लगी हुई है।
एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा इस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि एक लड़के को थुरल एरिया जबकि एक लड़के को पठानकोट पंजाब के पास रिकवर किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे लड़के को जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस की टीमें उसे ढूंढने में लगी हुई है।