बिलासपुर , 05 अक्तूबर : शारदीय नवरात्रों के चलते माता नैना देवी के दरबार में तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुका है। इस बार भी माता के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इस बार यह सजावट का कार्य हरियाणा के करनाल के कारीगरों के द्वारा बखूबी किया जा रहा है। हालांकि 7 तारीख से माता के शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। इसके चलते अभी तीन दिन माता के मंदिर की सजावट को और लगेंगे सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है।
माता के दरबार को नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर रंग-बिरंगे फूलों लाइटों और लड़ियों से सजाया जाता है। दूर-दूर तक मंदिर की सजावट का दृश्य श्रद्धालुओं के मनों में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छटा बिखेरता है। माता के इस दरबार को शारदीय नवरात्रों में करनाल के द्वारा समाज सेवी संस्था के द्वारा बखूबी सजाया जाता है। माता के मंदिर का मनोरम दृश्य श्रद्धालुओं के मनों को खूब भाता है।