मंडी,04 अक्तूबर: देश और प्रदेश में बैडमिंटन खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते अब विदेशों में होने वाले बैडमिंटन मुकाबले के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के भी दो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी नेशलन बैडमिंटन एसोसिएशन के माहासचिव अजय सिंघानिया ने मंडी में दी।
अजय सिंघानिया ने मंडी में जारी मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को आयोजित किए गए वैटरन बैडमिंटन का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रेस से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में देश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी बैडमिंटन में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बैडमिंटन को और बुलंदियों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिनमें वैटरन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने प्रदेश बैडमिंटन के कार्यों की सराहना भी की। वहीं इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी में आयोजित 4 दिवसीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में 218 के लगभग पूरे प्रदेश से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसके बाद चुनिंदा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्पेन में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से भी दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें सोलन से योगेश चौहान और कांगड़ा से उर्वर्शी थापा शामिल हैं। राजेंद्र ने बताया कि मंडी में आयोजित मास्टर्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के मौके पर 5 अक्टूबर में पैरा मास्टर्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा।
बता दें कि मंडी शहर के टाउन हॉल में 2 से 5 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें 35 से लेकर 75 तक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पहले दो दिन 55 से 75 वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गई इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं जारी है जिनका समापन 5 अक्टूबर को किया जाएगा।
इस मौके पर दातुल चौहान, रमेश ठाकुर, संजय कालिया, बलवीर पटियाल, मोहिल दत्ता, विश्वनाथ मनकोटिया सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ प्रदेश और मंडी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।