Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • AIDS पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में नई योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार
    • घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन
    • सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…
    • 3 व 4 दिसंबर को रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    • अटल टनल रोहतांग में बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Friday, December 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»कोर्फ बॉल फैडरेशन कप में हरियाणा को हराकर हिमाचल बना सिरमौर
    कुल्लू

    कोर्फ बॉल फैडरेशन कप में हरियाणा को हराकर हिमाचल बना सिरमौर

    MBM NewsBy MBM NewsOctober 3, 2021Updated:August 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    कुल्लू, 03 अक्टूबर : तीन दिवसीय 19वीं राष्ट्रीय कोफबाॅल प्रतियोगिता रविवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में संपन्न हो गई। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रही हिमाचल की टीम तथा उपविजेता हरियाणा की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही तमिलनाडू तथा महाराष्ट्र की टीमों को भी मुख्यातिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

     उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता तथा उप विजेता रही टीमों को बधाई दी तथा जो खिलाड़ी बेहतर नहीं कर पाए उन्हें निराश न होकर जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने को कहा। कुल्लू के समाजसेवी सुभाष शर्मा के अतिरिक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों, प्रदेश के बाहर से टीमों के साथ आए टीम मैनेजर, कोच तथा अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

    Demo --

           इससे पहले हिमाचल प्रदेश कोर्फ बाल संघ के महासचिव एवं राष्ट्रपति अवार्ड से अलंकृत बीआर सुमन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडू, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा तथा हिमाचल के 200 से अधिक पुरूष तथा महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।     

         फाइनल मुकाबला हिमाचल तथा हरियाणा के बीच हुआ। इसमें हिमाचल ने हरियाणा को 13-12 से पराजित कर जीत हासिल की। पूर्ण समय पर दोनों टीमें 11-11 से बराबर थी। दोनों टीमों को अतिरिक्त समय के रूप में 5-5 मिनट का समय दिया गया, जिसमें हिमाचल ने 2 अंक अर्जित कर जबरदस्त जीत दर्ज की।                    

    Himachal News In Hindi kullu news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
    Next Article सोलन : जंगली बिल्ली के घायल बच्चे के घर में घुसने से दहशत

    Related Posts

    AIDS पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में नई योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार

    शिमला 2 Mins Read

    घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन

    बिलासपुर 2 Mins Read

    सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…

    हिमाचल प्रदेश 1 Min Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    November 30, 2023

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.