नाहन, 02 अक्टूबर : प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारी को नियमित होने के लिए 3 साल से 2 साल होने का इंतजार करते-करते 30 सितंबर 2021 को 3 साल भी पूरे हो गए है। अधिकतर कर्मचारी ऐसे है जिनकी नियुक्ति अप्रैल 2018 में हुई है। ऐसे कर्मचारियों को 3 साल 6 महीनें पूरे हो चुके है, लेकिन अभी तक नियमित नहीं हुए है।
हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सह सचिव नील राठौर ने कहा कि इन कर्मचारियों के नियमित होने में देरी करना सार्थक नहीं है। नील राठौर का यह भी कहना है कि आगे होने वाली जेसीसी बैठक में अनुबंध समय को 3 वर्ष से 2 वर्ष किया जाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारियों व सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से गुहार लगाई है कि इस बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर सभी अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध समय 3 साल से 2 साल कर लाभान्वित करने की अनुकंपा करें।