बिलासपुर, 01 अक्टूबर : गोविंद नगर में एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई। युवक की पहचान मुकेश निवासी डियारा सेक्टर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक मछली पकड़ने के लिए गोविंद सागर के किनारे गया था। संभावना जताई जा रही थी कि मछली पकडऩे के दौरान उसका पैर फिसल गया होगा और वह पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पानी से बाहर निकाला। पुलिस को इस दौरान वहां पर मछली भी मिली है। मृतक प्रवासी बताया जा रहा है। वह अपने माता-पिता के साथ डियारा सेक्टर में किराए के मकान में रहता था। मृतक के माता-पिता कुष्ठ रोग से पीड़ित बताया जा रहे हैं। डीएसपी. बिलासपुर राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।