शिमला, 30 सितंबर : जनपद के कोटखाई क्षेत्र के पांदली संपर्क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 30 साल के युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पांदली के रहने वाले विनय कुमार पुत्र स्व. रमेश चौहान के तौर पर की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की शादी नवंबर में होनी थी।
बीती रात हादसा, उस समय हुआ, जब वो छोल से अपने घर पांदली लौट रहा था। इसी दौरान संपर्क मार्ग के जीरो प्वाइंट पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा गिरी। समूचे इलाके में विनय के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। बताया ये भी जा रहा है कि दशकों पहले बने इस संपर्क मार्ग पर पहली बार जानी नुकसान हुआ है।