शिमला, 29 सितंबर : शिमला जिला में आये दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। रोहड़ू उपमंडल में चरस की तस्करी में संलिप्त एक महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी है। महिला के कब्जे से 93 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी महिला की पहचान रोहड़ू के समाला निवासी सावित्री (33) पत्नी पूर्ण चंद के रूप में हुई है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि समाला में एक महिला चरस तस्करी करती है। पुलिस टीम ने प्लान तैयार करके महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला मंगलवार की शाम मेन रोड समाला की तरफ जा रही थी। जब महिला ने पुलिस टीम को आते देखा तो वो घबरा गई और भागले लगी। पुलिस ने शक के आधर पर महिला को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 93 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफतार कर लिया गया है। महिला के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच अमल में लाई जा रही है।