Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    •  “मतदाता दूत” की भूमिका निभा सकते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह 
    • यशवंत छाजटा ने संभाला हिमुडा उपाध्यक्ष का कार्यभार, बधाई देने पहुंचे लोग 
    • नाहन : वन स्टॉप सेंटर ने गुद्दी मानपुर के छात्रों को आपातकाल में बचाव के बताए उपाय 
    • सोलन : चंबाघाट में डंगे से गिरकर युवक की मौत
    • #HP Weather : प्रदेश में आज भी कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»पढ़े, मंडी संसदीय क्षेत्र की टिकट दौड़ में कौन है संभावित चेहरे…
    मंडी

    पढ़े, मंडी संसदीय क्षेत्र की टिकट दौड़ में कौन है संभावित चेहरे…

    विरेंद्र भारद्वाजBy विरेंद्र भारद्वाजSeptember 29, 2021Updated:August 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    मंडी,29 सितंबर: चुनाव आयोग ने देश सहित प्रदेश में होने वाले उपचुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं ने इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना भी शुरू कर दिया है। मंडी में भाजपा के टिकट के चाहवान अधिक तो कांग्रेस के कम नजर आ रहे हैं। 2019 में हुए आम चुनावों की बात की जाए तो उस वक्त दो ब्राह्मणों के बीच चुनावी जंग देखने को मिली थी और राम स्वरूप शर्मा इसमें ऐतिहासिक जीत दर्ज करके संसद पहुंचे थे जबकि आश्रय शर्मा को करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस बार भी आश्रय शर्मा फिर से टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

    भाजपा के संभावित चेहरे
    सत्ताधारी भाजपा की बात करें तो यहां से भाजपा के एक नहीं अनेक चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल हैं। भाजपा के दिग्गज मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम भी सुर्खियों में है। वहीं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, अजय राणा, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा और युवा नेता भंवर भारद्वाज भी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर या फिर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल पर भी पार्टी दांव खेल सकती है।

    Demo --

    कांग्रेस में सिर्फ दो ही दावेदार
    कांग्रेस की अगर बात करें तो यहां पर सिर्फ दो ही दावेदार नजर आ रहे हैं। इनमें पूर्व में प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा और पूर्व में दो बार सांसद रही प्रतिभा सिंह का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में है। वहीं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का नाम भी चर्चा में हैं लेकिन वो टिकट की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनका चुनाव लड़ने का कोई ईरादा नहीं है लेकिन पार्टी अगर आदेश करेगी तो वे इससे पीछे भी नहीं हटेंगे।

    जातीय समीकरण इनकी बना सकते हैं गेम
    कांग्रेस और भाजपा जातीय समीकरणों के आधार पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारती है। पिछली बार दो ब्राह्मणों में मुकाबला हुआ था। इस बार भी ऐसी संभावना नजर आ रही है। अनुमान के अनुसार मंडी संसदीय क्षेत्र में ढाई लाख से अधिक ब्राह्मण वोट है। यदि ब्राह्मण वोट को ध्यान में रखकर टिकट बांटे गए तो कांग्रेस से आश्रय शर्मा और भाजपा से प्रवीण शर्मा के नाम पर सहमति बन सकती है। प्रवीण शर्मा को मौजूदा समय में सरकार और संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है। 

    इसलिए पार्टी उन पर दांव खेल सकती है। ऐसा करने से भविष्य में सदर से उनकी दावेदारी भी नहीं रहेगी। वहीं धूमल गुट भी इनके साथ खुलकर चलेगा। यदि राजपूत वोट को ध्यान में रखा गया तो फिर कांग्रेस की तरफ से प्रतिभा सिंह या कौल सिंह ठाकुर और भाजपा की तरफ से किसी राजपूत को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। क्योंकि भाजपा में टिकट के अधिकतर चाहवान राजपूत ही हैं।

    वहीं भाजपा में इस वक्त एक चेहरा ऐसा भी है जिसकी खत्री और राजपूत सहित कुल्लू और मंडी जिलों में पैंठ हैं। ये हैं नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर। चमन कपूर खुद खत्री हैं लेकिन इन्होंने राजपूत के साथ शादी की है और रहने वाले मंडी जिला के हैं लेकिन कर्मभूमि कुल्लू जिला को बनाया है।

    दिल्ली दरबार पहुंचे टिकट के चाहवान
    चुनावों की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने दिल्ली दरबार में हाजरी भर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा 3 अक्तूबर को दिल्ली में इन संभावित चेहरों पर मंथन करेगी और उसके बाद टिकट का ऐलान होगा। वहीं कांग्रेस भी इसी दौरान टिकट आबंटन पर चर्चा करके चेहरों की घोषणा कर सकती है।

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleरामपुर : सड़क निर्माण की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता से मिला टूटू गांव का प्रतिनिधिमंडल
    Next Article स्लेट नुमा घर मे लगी आग, प्रभावित परिवार का लाखों का नुकसान

    Related Posts

     “मतदाता दूत” की भूमिका निभा सकते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह 

    सिरमौर 3 Mins Read

    यशवंत छाजटा ने संभाला हिमुडा उपाध्यक्ष का कार्यभार, बधाई देने पहुंचे लोग 

    शिमला 1 Min Read

    नाहन : वन स्टॉप सेंटर ने गुद्दी मानपुर के छात्रों को आपातकाल में बचाव के बताए उपाय 

    सिरमौर 1 Min Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023

    आस्था की प्रतीक ‘चूड़धार चोटी’ पर पहली बार हेलीकॉप्टर लैंडिंग, शिमला से 12 मिनट का सफर

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.