शिमला, 28 सितम्बर : तीन कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का हिमाचल की परिवहन सेवा में देखने को मिला। सोमवार को भारत बंद के चलते हिमाचल से चंडीगढ़, पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, अम्बाला व दिल्ली आदि स्थानों जाने वाली इंटरस्टेट बस सर्विस शाम करीब 4.30 बजे तक बंद रही। राजधानी शिमला के आई.एस.बी.टी सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी नाइट बस इंटरस्टेट बसें रूटों पर भेजी गई।
एचआरटीसी निगम के प्रदेश के सभी डिपो से इंटरस्टेट रूट पर सोमवार सुबह बसें भेजी गई थी। लेकिन भारत बंद के ऐलान पर परवाणू सहित अन्य राज्यों के टोलप्लाज बंद होने के कारण बसें प्रदेश से बाहर नहीं जा सकी और बॉडर पर ही खड़ी रही। शाम 4 बजे के बाद आंदोलन खत्म होने के बाद बसें रूटों पर गई। सुबह से लेकर शाम तक इंटर स्टेट बस सर्विस बंद होने के कारण चंडीगढ़़ पंजाब व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, शिमला चंडीगढ़ पीजीआई जाने वाले निजी वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से बसों की सेवाएं सामान्य रहेगी