कांगड़ा/आशीष शर्मा: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत वरनोली में एक युवक ने फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्रतीम निवासी गांव वरनोली डाकघर गदराना तहसील इंदौरा घर से जंगल की ओर निकला था, परन्तु घर वापिस नहीं लौटा। चिंता होने पर परिजनों ने उसे जंगल में ढूंढ़ना शुरू किया। इसी दौरान युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। युवक को फंदे पर झूलता देख जंगल में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी पुलिस थाना इंदौरा को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया। मृतक अपने पीछे 9 माह की बच्ची छोड़ गया है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।