सुंदरनगर, 25 सितंबर : हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक सुंदरनगर में होटल पोलो रिजेंसी में आयोजित की गई। जिसमें इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह और पूर्व सीपीएस एंव प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी वर्ग से भेदभाव कर रही है। निगम के अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे है। प्रबंधन द्वारा कर्मचारी वर्ग की मांग को पूरा नहीं कर रहा है। कर्मचारियों के अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इंटक के कर्मियों का वर्तमान सरकार उत्पीड़न कर रही है। जिस तरीके से कर्मचारियों और पीस मील वर्कर के उत्पीड़न डीए तथा पुराने भत्ते आदि दबाए जा रहे है। इसके विरोध में रणनीति तय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार इंटक के कर्मचारियों को प्रताड़ित कर तबादले कर रही है। इस प्रताड़ना को लेकर इंटक हर संभव लड़ाई वर्तमान सरकार के खिलाफ लड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 816 अधिकारों को एक ही आदेश से समाप्त किया है। जिसके हम आगामी 26 सितम्बर को बिलासपुर में हिमाचल संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के दौर में बीएमएस के लोग भी अपनी ही सरकार का विरोध कर रहे है।
पूर्व सीपीएस एंव प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर ने सरकार पर कर्मचारी विरोध कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार निगम के कर्मियों के अधिकारियों को अनदेखा कर रही है। कोरोना के दौर में सडकों पर जान जोखिम में डाल कर सेवा करने पर भी सरकार इन कर्मियों को कोरोना योद्धा तक घोषित नहीं कर पाई है।
इस मौके पर इंटक के हरदयाल सिंह कार्यकारी प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान रविंदर व गौरी लाल भारती, महासचिव देशराज शर्मा व मोहम्मद नासिर, देवचंद कोषाध्यक्ष मुख्य सलाहकार अब्दुल रफीक, सुंदरनगर इंटक के अध्यक्ष धनी राम और पदाधिकारी तथा कांग्रेस के लाल सिंह कौशल, केसरी लाल चौहान, केशव नायक, संजू डोगरा, बी.डी. चौहान और नीलमणि उपस्थित रहे है।