कांगड़ा, आशीष शर्मा : ब्यास नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम लगभग 7:30 बजे जोगिंदर सिंह (36) सुपुत्र करतार सिंह वार्ड नम्बर 3 अमरपुरी देहरा घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा।
अचानक ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।