सोलन, 23 सितंबर : जिला में एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब एक कार कसौली रोड से अनियंत्रित होकर एनएच-5 पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नही गई।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ कार नम्बर (CH 10BT-0064) कसौली रोड से अनियत्रित होकर सनवारा पेट्रोल पम्प के समीप 200 फीट नीचे एनएच-5 पर गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे जो कि चंडीगढ़ के रहने वाले थे। जिनकी पहचान मोहित शर्मा (करीब 28) निवासी चंडीगढ़, गौरव चौबे (करीब 25) मोहाली व यादविंदर (करीब 24) चंडीगढ़ हुई है।
इनमें से युवक मोहित को गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल धर्मपुर लाया गया है। गनीमत ये रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। थाना धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।