हमीरपुर,20 सितंबर : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नौहंगी के नरियाह गांव में सर्पदंश से एक महिला का देहांत हो गया। मृतका सुनीता कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार घर के निकट पशुशाला में अपने काम में व्यस्त थी।
इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। पता चलते ही परिजन उसे हमीरपुर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान सुनीता देवी का देहांत हो गया। आगामी 20 अक्टूबर को महिला के बेटे का विवाह है। जिसके चलते पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था और घर की साफ- सफाई का कार्य चल रहा था, परंतु महिला की मौत से खुशियों का माहौल गम में बदल गया।