रिकांगपिओ,16 सितंबर : निचार उपमंडल के रामनी गांव मे आगजनी में 8 मकान पूरी तरह जल कर राख हो गए। जिससे 8 परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं। जबकि अन्य 8 परिवारों को आंशिक नुकसान पहुंचा हैं। उपमंडलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह ने बताया कि 6 परिवार को तत्काल राहत के रूप बीस-बीस हजार की राशि प्रदान कर दी है। जबकि 2 परिवार को आज दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूरी तरह बेघर हुए 2 परिवारों को रामनी स्थित गुरुकुल में ठहराया जाएगा। जबकि 6 परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के साथ रहने को कहा है।
राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज आग से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। बताते चले कि बुधवार को रामणी गांव के कृष्ण कुमार के घर मे आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने आस-पास के 8 घरो क़ो भी अपनी चपेट मे ले लिया।