रामपुर बुशहर/मीनाक्षी भारद्वाज
रामपुर से किन्नौर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बधाल के पास बहाल कर दिया गया है। रविवार को लगभग 1 बजे के करीब भारी भूस्खलन होने के कारण NH बंद हो चुका था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां पर मशीन व अपनी टीम को तैनात करदी गई थी। विभाग की टीम दोपहर बाद से ही NH-5 को बहाल करने में जुट गई थी। 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल कर दिया गया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि भूस्खलन के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। रामपुर व आसपास के क्षेत्र में लगातार भारी भूस्खलन हो रहा है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।