नेहा ठाकुर/नाहन : सिरमौर में संयुक्त प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ की कमान अनिल कुमार को सौंपी गई है। राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय चुनाव आयोजित किए गए हैं। सर्व सम्मति से ही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चुनाव का आयोजन राजेश चौहान व नीकाराम वर्मा की मौजूदगी में किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर संत राम शर्मा को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कमला ठाकुर व खजान सिंह को उप प्रधान मनोनीत किया गया है। सचिव के पद की जिम्मेदारी जगत सिंह को दी गई है। इसके अलावा संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रेस सचिव, मुख्य सलाहकार व सलाहकार के पदों पर क्रमशः ओम प्रकाश, नारायण सिंह, राम पाल, नीका राम वर्मा व राजेश चौहान को नियुक्त किया गया है।