कांगड़ा/ आशीष शर्मा : फतेहपुर उपमंडल से एक दर्दनाक खबर आ रही है। उपमण्डल की ग्राम पंचायत ठेहड़ के गदरोली गांव में घर में ही करंट लगने से महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला शिवानी पत्नी अशोक कुमार घर में टूल्लूपंप से लोहे के टब में पानी भर रही थी। अचानक टब में करंट आ गया जिससे महिला को जोर का झटका लगा।
परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस हर पहलू से हादसे की जांच में लगी है।