सोलन, 26 अगस्त : शहर की बेटी “मेजर संतोष भंडारी” 34 वर्षों के सेवाकाल के बाद 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं। 34 वर्षों में मेजर भंडारी की कई उपलब्धियां रही है। पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों में सेवाएं देने के बाद वो सेवानिवृति से एक वर्ष पूर्व अपने गृह नगर सोलन में एनसीसी छात्रा वाहिनी में बतौर प्रशासनिक अधिकारी सेवाएं दे रही है। वो एक पर्वतारोही भी है।
जीवन में हिमालय की 6 चोटियां फतह कर चुकी है। मेजर संतोष प्रदेश की दूसरी महिला पैराट्रूपर भी रह चुकी हैं। राष्ट्रीय कैडेट कोर इन्हें 3 बार डीजी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित कर चुका है। भारत सरकार ने इन्हें (डिफेन्स सेक्रेटरी कमेंडेशन कार्ड) अपने अदम्य साहस कार्यों के लिए दिया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा वर्ग को अनेक विषयों में प्रोत्साहित करती रही है।
एनसीसी के सामाजिक कार्य जैसे वृक्षारोपण, बेटी या बेटी पढाओ युवाओं को एचआईवी की जानकारी, सफाई अभियान कार्यक्रम, कोविड के दौरान अनेक संस्थाओं के साथ जाकर कार्य करना, यह सब कार्य उन्होंने जिम्मेदारी के साथ किए है।
मेजर ने सोलन शहर के साथ -साथ देश में विभिन्न स्थानों पर पैराट्रूपर व पर्वतारोही भी तैयार किये हैं। भारतीय सेना में महिलाओं को आने के लिए बहुत प्रोत्साहित करती रही है। उनका कहना है की अब सेवानिवृत्ति के बाद और समय है। तो सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर देश के युवा वर्ग को प्रोत्साहित करेगी। मेजर भंडारी ने 27 दिसम्बर 1987 को राष्ट्रीय कैडेट कोर से अपना कैरियर शुरू किया था।