Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर
    • तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 
    • मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
    • मंडी : खाई में लुढ़की शादी समारोह से लौट रही कार, 3 की दर्दनाक मौत
    • सिरमौर में खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौत….दो घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Support MBM NEWS
    Tuesday, December 5
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»चिंता : हिमाचल में ब्लड प्रेशर की गिरफ्त में 54 फीसदी व्यस्क, अध्ययन में खुलासा
    मुख्य समाचार

    चिंता : हिमाचल में ब्लड प्रेशर की गिरफ्त में 54 फीसदी व्यस्क, अध्ययन में खुलासा

    MBM NewsBy MBM NewsAugust 23, 2021Updated:August 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    शिमला , 23 अगस्त : शहरी दिनचर्या की देन मानी जाने वाली हाइपरटेंशन (ब्लड प्रेशर)  बीमारी पहाड़ी राज्य (Hill State)  हिमाचल की बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 45 साल पार कर चुके 54.1 फीसदी लोग हाइपरटेंशन(Hypertension) की गिरफ्त में हैं। ये लोग उच्च रक्तचाप( Blood Pressure) से परेशान हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट (Medicine department) और ग्रिड काउंसिल ने देश व प्रदेश के वयस्कों के स्वास्थ्य (Health) पर किए गए एक सर्वे (Survey) के बाद जारी अपनी रिपोर्ट (Report) में इस बात का खुलासा किया है।

    रिपोर्ट के अनुसार 54 फीसदी व्यस्कों को हारपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप है, जबकि 42.1 फीसदी लोगों को इसके शुरूआती लक्षण (प्रीहाईपरटेंशन) हैं। ये आंकड़े राष्टीय ओैसत से भी अधिक हैं। हाइपरटेंशन से ग्रसित वयस्कों की राष्ट्रीय औसत 44.9 फीसदी और प्री हाइपरटेंशन की राष्ट्रीय औसत 39.7 फीसदी है। देश के कई राज्यों की हाइपरटेंशन की औसत हिमाचल से कम हैै। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाइपरटेंशन से ग्रसित वयस्कों की प्रतिशतता हिमाचल से कम है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत (North India) में हाइपरटेंशन से ग्रसित लोगों के मामले में हिमाचल प्रदेश पंजाब (Punjab) के बाद दूसरे स्थान पर है। पंजाब में 60 फीसदी व्यस्क हाइपरटेंशन की चपेट में हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में ये आंकड़ा 50.1 फीसदी, हरियाणा में 52 फीसदी ओैर दिल्ली में 50.7 फीसदी हैं।

    Demo --

    ग्रिड काउंलिस के कार्यकारी निदेशक आर्किसमान महापात्रा का कहना है कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में लोगों की जीवनशैली(Life Style) काफी गतिशील व स्फूर्तिमान है, ऐसे में हाईपरटेंशन के ये आंकड़े निश्चित तोैर पर चोैंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बाशिंदों को हाइपरटेंशन बढ़ाने वाले कारकों( Cause) पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को डाइट संतुलित (Balance Diet) रखनी चाहिए, वहीं धूम्रपान (Smoking) और अल्कोहल के सेवन को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खतरनाक बात यह है कि हिमाचल में प्री-हाईपरटेंशन (Pre hyper tension) की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अगर इससे निपटने की दिशा में कार्य नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हिमाचल स्वास्थ्य संकट (Health Crisis) की तरफ बढ़ सकता है।    

    उन्होंने कहा कि इस बीमारी के निराकरण के लिए राज्य में प्राथमिक स्तर (Primary Level) पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। पीएचसी और सब सेंटर लेबल पर पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए। इसके अलावा 30 साल से अधिक आयु वाले लोगों को अपने रक्तचाप (Blood Presurer) को लेकर जागरूक (Aware होना चाहिए।

    himachal news Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleकार व स्कूटर की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी
    Next Article जन आशीर्वाद यात्रा ने एक जन आंदोलन रूप लिया : अनुराग ठाकुर 

    Related Posts

    एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर

    शिमला 2 Mins Read

    तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 

    बिलासपुर 2 Mins Read

    मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

    दुर्घटनाएं 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    सोलन : 5.22 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू 

    By MBM NewsDecember 4, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    मुख्य समाचार

    सिरमौर राजवंश के मुखिया “लक्ष्य” की जननी “दीया” की प्रचंड जीत, CM पद की दौड़ में हुई शामिल

    December 3, 2023

    हिमाचल सचिवालय में हाटियों का हंगामा, लगाए ये आरोप…जमकर की नारेबाजी 

    December 3, 2023

    हिमाचल में  “0001” की न्यूनतम कीमत 6 लाख, तीन नंबर उपलब्ध…ऐसे बन सकते है मालिक 

    December 2, 2023

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की पहली महिला इंजीनियर इन चीफ बनी अंजू शर्मा

    December 2, 2023

    Breaking : हिमाचल में पुलिस के आरक्षी पद पर महिलाओं को 30% आरक्षण, संशोधन को भी फैसला 

    December 1, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.