हमीरपुर, 4 अगस्त : शहर के सबसे व्यस्त गांधी चौक में बुधवार दोपहर के समय दो प्रवासी महिलाएं आपस में किसी बात को लेकर गुत्थम गुत्था हो गई। प्रवासी महिलाओं की लड़ाई पर गाली-गलौच से शुरू हुई, फिर देखते ही देखते महिलाएं आपस में उलझ गई।
कभी एक महिला दूसरी को पटकती, तो कभी दूसरी महिला पहली को सड़क पर पटकती। काफी देर तक महिलाओं की लड़ाई सड़क के बीचों बीच चलती रही। कोई उन्हें छुड़ाने आगे नहीं आया। वजह साफ थी, आखिर लड़ाई महिलाओं की थी। जब महिलाओं को छुड़ाने कोई आगे नहीं आया, तो एक स्थानीय दुकानदार ने आपस में उलझ रही महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद शांत करवाया। उसके बाद दो महिलाएं अपने-अपने रास्ते निकल गई।
हालांकि महिलाओं की लड़ाई की चर्चा बाजार में जगह-जगह हो रही थी। बताया जा रहा है कि महिलाएं पैसों को लेकर गुत्थम गुत्था हुई थी। महिलाओं की लड़ाई देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।