ऊना, 31 जुलाई : भरवाई-मुबारिकपुर नेशनल हाईवे पर आज एक कार हादसे का शिकार हो गई। भरवाई से मुबारिकपुर की तरफ जाते हुए किन्नू से थोड़ा आगे एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में पति-पत्नी सवार थे। दोनों को चोटें लगी हैं। करीब पौने दस बजे यह हादसा हुआ। कार करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस की ओर से मौके पर पहुंच कर हाईड्रा मशीन से दोनों घायलों को निकाल लिया गया है। पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को भी चोटें लगी हैं। घायलों को अम्ब सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से यह गाड़ी पहले किसी पहाड़ी से टकराई, उसके बाद फिर खाई में गिरी। घायल 34 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र राम स्वरूप गांव धलबाड़ी व महिला का नाम सरिता बताया जा रहा है। महिला की उम्र 29 साल है। यह लोग होशियारपुर जा रहे थे।
वहीं थाना प्रभारी चिंतपूर्णी आशीष पठानिया ने बताया किन्नू से आगे एक हादसा हुआ है। घायल पति पत्नी को बाहर निकाला गया है व उन्हें अम्ब सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।